PM Dhan Dhanya Krishi Yojana – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana : भारत में किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए सरकार समय-समय पर विभिन्न योजनाएं लेकर आती है।

आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट 2025-26 जारी किया जा रहा है जिसमें किसानों के लिए “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। यह योजना विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी।

वित्त मंत्री ने अपने भाषण के दौरान बताया कि इस धन धान्य योजना का लाभ कम उपज वाली जगहों पर मिलेगा और यहां इस योजना को शुरू किया जाएगा।

PM Dhan Dhanya Krishi Yojana

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि धन-धान्य योजना क्या है?

धन-धान्य योजना एक सरकारी पहल है, जो किसानों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरणों पर सब्सिडी, फसल बीमा, कम ब्याज दर पर ऋण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस कार्यक्रम में मौजूदा योजनाओं और विशिष्‍ट उपायों के अभिसरण के माध्‍यम से कम उत्‍पादकता वाले, कम फसलों की बुआई और औसत से कम ऋण मानदंडों वाले 100 जिलों को शामिल किया जाएगा। 1.7 करोड़ किसानों को इस योजना के जरिए मदद मिलेगी। इस योजना को राज्यों के साथ मिलकर चलाया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना का नामप्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
विभाग का नामकृषि विभाग सरकार
घोषणा कब शुरू हुई01 फरवरी, 2024
उद्देश्यकृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने
आवेदन करने का तरीकाऑनलाइन
अंतिम तारीख
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.agriwelfare.gov.in/

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण PM Dhan Dhanya Krishi Yojana की जानकारी देते हुए

योजना के प्रमुख उद्देश्य

इसका उद्देश्‍य संवर्धित कृषि उत्‍पादकता, फसल विविधता तथा सतत कृषि पद्धतियों को अपनाना, पंचायत और प्रखंड स्‍तर पर उपज भंडारण बढ़ाना, सिंचाई की सुविधाओं में सुधार करना और दीर्घअवधि और लघुअवधि ऋण की उपलब्‍धतता सुगम बनाना है। इस कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलने की संभावना है।

  1. किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना।
  2. फसल विविधिकरण और सतत कृषि पद्धतियों को अपनाना
  3. पंचायत और ब्लॉक स्तर पर फसल कटाई के पश्चात भंडारण में वृद्धि
  4. फसल उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार लाना।
  5. सिंचाई की सुविधाओं को बेहतर बनाना
  6. छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  7. भंडारण की क्षमता मजबूत करना।
  8. ऋण उपलब्धता को बेहतर बनाना
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना उद्देश्य

PM धन-धान्य कृषि योजना योजना के लाभ

  1. वित्तीय सहायता: किसानों को कृषि उपकरण, बीज, खाद और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।
  2. ऋण में सब्सिडी: किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी खेती का विस्तार कर सकें।
  3. फसल बीमा: इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बीमा सुविधा दी जाएगी।
  4. तकनीकी सहायता: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत बीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  5. मार्केटिंग सुविधा: किसानों को उनकी फसल के बेहतर मूल्य दिलाने के लिए बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana - लाभ

कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ? (पात्रता)

  1. योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  2. छोटे और सीमांत किसान इस योजना के प्राथमिक लाभार्थी होंगे।
  3. जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  4. लाभ पाने के लिए किसान को संबंधित कृषि विभाग में पंजीकरण कराना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन आवेदन: किसान सरकारी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  2. ऑफलाइन आवेदन: किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  3. आवश्यक दस्तावेज:
    • आधार कार्ड
    • भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता विवरण
    • पासपोर्ट साइज फोटो

निष्कर्ष

धन-धान्य योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। सरकार इस योजना के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। किसानों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण कराना चाहिए।